मशाल कार्यक्रम के तहत शाम्हो प्रखंड में गुरुवार को करीब दस बजे दिन में खेल प्रतियोगिता का आयोजन संकुल स्तर पर किया गया। कल्याण सिंह प्लस टू विद्यालय शाम्हो, प्लस टू विद्यालय अकहा एवं प्लस टू विद्यालय अकबरपुर बरारी बिजुलिया में कार्यक्रम आयोजित कर इस का आगाज फीता काटकर व दिप प्रज्वलित कर किया गया।