जाले थाना क्षेत्र अंतर्गत कांड संख्या-132/25, धारा-109 बीएनएस के प्राथमिक अभियुक्त राम प्रयाग यादव, पिता नंदू यादव, निवासी भमपुरा, थाना जाले, जिला दरभंगा को पुलिस ने विधिवत गिरफ्तार कर लिया है। थाना को प्राप्त सूचना एवं कांड के अनुसंधान के क्रम में जाले थाना की पुलिस टीम द्वारा कार्रवाई करते हुए अभियुक्त की गिरफ्तारी सुनिश्चित की गई।