पिछोर: ग्राम चिरौना में राशन हितग्राहियों के साथ सेल्समैन ने दी गाली गलौज और मारपीट हितग्राहियों ने पुलिस थाने में दिया आवेदन।
खबर पिछोर थाना अंतर्गत ग्राम चिरौना से है, जहां पर राशन हितग्राहियों को तीन महीने से नहीं मिला राशन, ग्राम के राशन हितग्राहियों ने बताया है, कि आज राशन लेने के लिए शासकीय उचित मूल्य की दुकान पर पहुंचे, तब वहां पर सेल्समैन से राशन देने की बात की गई, तो उसने गाली गलौज और मारपीट की, राशन हितग्राहियों ने सेल्समैन के खिलाफ पुलिस थाने में दिया आवेदन,