छिबरामऊ: शहर में श्रम विभाग के अधिकारी ने दुकानों पर बच्चों को मुक्त कराया, दुकानदारों को दी गई कड़ी हिदायत
छिबरामऊ कोतवाली क्षेत्र के शहर के में बाजार में कई दुकानों पर मासूम बच्चे काम करते हुए पाए गए तो श्रम विभाग अधिकारी ने बच्चों को मुक्त करते हुए दुकानदारों को कड़ी हिदायत दी। शुक्रवार की दोपहर 12:30 बजे श्रम विभाग अधिकारी अरविंद कुमार नेगी ने पुलिस फोर्स के साथ कई दुकानों पर छापेमारी की इस दौरान दुकानों पर काम कर रहे हैं मासूम बच्चों को मुक्त कराया गया।