उंटारी रोड: बसडिया मोड़ पर हुई सड़क दुर्घटना में एक युवक की हुई मौत
जिले के उंटारी रोड थाना क्षेत्र के बसडिया मोड़ पर हुई सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई, जानकारी के अनुसार उंटारी रोड थाना क्षेत्र के बसडिया मोड़ पर ट्रैक्टर और बाइक के सीधी टक्कर हो गई जिसमे बाइक सवार 28 वर्षीय ऊदल पाल की मौत हो गई , वहीं घटन स्थल पर पहुंचे उंटारी थाने के पुलिस ने दोनों वाहनों को जप्त कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है