मिलक: कमोरा गांव के पास एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवक को मारी टक्कर, युवक की मौके पर दर्दनाक मौत
Milak, Rampur | Jun 3, 2025 कमोरा गांव के पास तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने एक बाइक सवार युवक को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल की मोर्चरी भेज दिया है। घटना मंगलवार की दोपहर 3:00 बजे की है उधर पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में जुट गई है मृतक के भाई ने घटना की जानकारी दी है।