मांगरौल: सोयाबीन के गिरे हुए भाव को लेकर किसानो ने जताई नाराजगी संयुक्त किसान संघर्ष समिति के संयोजक ने मुख्यमंत्री को भेजा पत्र
Mangrol, Baran | Aug 28, 2024 संयुक्त किसान संघर्ष समिति विधान सभा क्षेत्र अंता मांगरोल के संयोजक रामचन्द्र मीणा जलोदा तेजाजी ने बताया कि किसानो की खरीफ की फ़सल सोयाबीन फ़सल के भाव को 6000 के ऊपर खरीदा जाना चाहिए क्योंकि किसान को इसमें बीज दवाईयों की लागत बहुत आती है किसान की लागत तब ही निकल सकती हैं जब सोयाबीन का भाव 6000 रूपए प्रति क्विंटल भाव से बिके