मंदसौर: मंदसौर में 11 मई से ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर शुरू होगा
खेल और युवा कल्याण विभाग द्वारा मंदसौर जिले में ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर 11 मई से 10 जून 2025 तक चलेगा, जिसमें जिलेभर के खिलाड़ियों को विभिन्न खेलों का प्रशिक्षण दिया जाएगा। शिविर के दौरान एथलेटिक्स,बास्केटबाल,हॉकी, मार्शल आर्ट समेत कुल 15 खेलों में विशेषज्ञ प्रशिक्षकों द्वारा प्रशिक्षण दिया जाएगा|