स्वास्थ्य विभाग और नगर पालिका भले ही संक्रामक बीमारियों की रोकथाम के लिए पुख्ता इंतजाम के दावे कर रही हो,लेकिन हकीकत में जो स्थिति है,वह काफी दयनीय है।शहर की गली-गली गंदगी और दूषित जल का भराव है।इस वजह से मच्छरों ने लोगों की नींद हराम कर दी है। शहर के लोगों को डेंगू और मलेरिया होने की आशंका बढ़ रही है।