गौंची: सेक्टर 23 संजय कॉलोनी पुलिस टीम ने चुन्नी से गला दबाकर महिला की हत्या करने वाले आरोपी को बिहार से किया काबू
पुलिस टीम की तफ्तीश में सामने आया कि महिला के साथ रहने वाला व्यक्ति मकान का ताला लगाकर 3 अप्रैल को सुबह निकल गया था। पुलिस टीम को महिला के साथ रहने वाले व्यक्ति पर शक हुआ। आरोपी को बिहार फुलकिया से कल काबू किया गया आज फरीदाबाद लाकर पूछताछ की गई। आरोपी बाजी राजमिस्त्री का कमा करता था जिसके साथ मृतका महिला मजदूरी का काम करती थी।