बम्हनी बंजर थाना क्षेत्र अंतर्गत सोमवार रात करीब 7:30 बजे सड़क हादसे में दो युवकों की जान चली गई। ग्राम जहरमऊ के मंडीतोरिया के पास एक पिकअप वाहन और बाइक के बीच आमने-सामने की जोरदार भिड़ंत हो गई। घटना में एक युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया एवं दूसरा इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। बम्हनी पुलिस फिलहाल दोनों मृतकों की पहचान करने की कोशिश कर रही है।