गढ़वा: तिलदाग मोड़ पर मंत्री ने डंडा एवं गढ़वा में चार अरब आठ करोड़ रुपये की लागत की योजनाओं का किया उद्घाटन एवं शिलान्यास
Garhwa, Garhwa | Mar 10, 2024 गढ़वा सदर प्रखंड के तिलदाग़ मोड़ पर रविवार को गढ़वा विधानसभा क्षेत्र के स्थानीय विधायक सह मंत्री मिथलेश कुमार ठाकुर ने गढ़वा और डंडा प्रखंड के वासियो को एक साथ चार अरब आठ करोड़ रूपए की लागत से दोनों प्रखंडो मे संचालित योजनाओं का शिलान्यास एवं उद्घाटन किया। मौके पर जिले के डीसी, डीडीसी सहित सभी विभागों के पदाधिकारी मौजूद थे।