गढ़वा: सूरत पांडेय डिग्री कॉलेज गढ़वा में स्वीप कोषांग के द्वारा EVM VVPAT के संबंध में जागरूक करने को हुआ कार्यशाला का आयोजन
Garhwa, Garhwa | Mar 10, 2024 शनिवार को सूरत पांडेय डिग्री कॉलेज, गढ़वा में स्वीप कोषांग के द्वारा नैतिक मतदान एवं EVM VVPAT के संबंध में जागरूक करने हेतु कार्यशाला का आयोजन किया गया, जहां ईवीएम वीवीपैट की पारदर्शिता के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई। मास्टर ट्रेनर नितिन कुमार तिवारी एवं अमित कुमार शुक्ला ने बारी-बारी कर उक्त विषयों पर विस्तार पूर्वक जानकारी दी।