गुढ़: गुढ नगर परिषद के वार्ड क्रमांक 1 में जनकल्याण शिविर का आयोजन, सीएमओ रहे मौजूद
Gurh, Rewa | Dec 12, 2024 गुढ 12 दिसंबर दिन गुरुवार को दोपहर 12:00 से नगर परिषद के वार्ड क्रमांक 1 में आयोजित शिविर में मुख्यमंत्री स्वनिधि योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, तथा अन्य योजनाओं के बाद पात्र हितग्राहियों का चिन्ह्यांकन किया गया। शिविर में आम जनता से पेयजल व्यवस्था, साफ सफाई व्यवस्था, तथा प्रकाश व्यवस्था ,के संबंध में प्राप्त आवेदन पत्रों का निराकरण भी किया गया।