हरनौत थाना क्षेत्र अंतर्गत पोआरी गांव के वार्ड संख्या 13 स्थित महादलित टोला में सोमवार की शाम लगभग 4:00 बजे घर के पास पानी भरे गड्ढे में गिरने से पानी में डूबने से एक डेढ़ वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। मृतक बच्चे की पहचान पोआरी गांव के सुधीर मांझी के डेढ़ वर्ष के पुत्र प्रेमन कुमार के रूप में की गई है। घटना के संबंध में मृतक के परिजनों ने बताया कि घर के सभी सदस