बदायूं: जहारपुर गांव में रास्ते से निकलने के विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर चले लाठी डंडे दोनों पक्षों के तीन लोग घायल हुए
Budaun, Budaun | Jan 10, 2024 बदायूं के थाना वजीरगंज क्षेत्र के जहारपुर गांव में रास्ते से निकलने को लेकर विवाद हो गया जिसमें दो पक्षों में जमकर लाठी डंडे चले। एक पक्ष के कृष्णपाल और उनकी पत्नी धारावती घायल हो गई तथा दूसरे पक्ष के योगेंद्र पुत्र नेम सिंह घायल हो गए। दोनों पक्षों ने थाने में तहरीर दी है। वहीं पुलिस ने दोनों पक्षों का बुधवार को जिला अस्पताल में मेडिकल परीक्षण कराया है। वही कृष्णपाल की हालत गंभीर बनी हुई है।