चायल: बंथरी गांव में ब्लैकमेलिंग से परेशान होने का आरोप, ग्राम विकास अधिकारी लापता, सुसाइड नोट मिलने से मचा हड़कंप
थाना सराय अकिल क्षेत्र के बंथरी गांव निवासी शिवगोविन्द पुत्र स्वर्गीय श्रीराम ने अपने बड़े भाई राम गोविंद के लापता होने की शिकायत पुलिस में दर्ज कराई है। राम गोविंद कौशांबी ब्लॉक में ग्राम विकास अधिकारी के पद पर कार्यरत हैं। परिजनों के अनुसार, राम गोविंद शुक्रवार सुबह करीब 6 बजे ड्यूटी के लिए घर से निकले थे, लेकिन देर रात तक वापस नहीं आए तो खोजबीन सुरु हुई!