मुजफ्फरपुर जिले के गायघाट थाना क्षेत्र के मैठी गांव स्थित एक्सिस बैंक में आग लग जाने के कारण बुधवार शाम 4 बजे तक सभी कार्य बाधित रहा। जानकारी के मुताबिक अहले सुबह करीब चार बजे में बिजली कि शॉट सर्किट से सर्वर कक्ष में में आग लग गई थी। वहीं सूचना पर पहुंचे बैंक प्रबंधक प्रभव कुमार ने तुरंत अग्नि शामक टीम और पुलिस की सूचना दी।