बिल्हौर: खासपुर गांव पहुंचे यूपी कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल ने जनता से की मुलाकात
कानपुर के खासपुर गांव में उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री और अपना दल एस के यूपी प्रभारी आशीष पटेल शनिवार की दोपहर 1 बजे पहुंचे। इस दौरान उन्होंने खासपुर में पूर्व प्रधान पर हुए जानलेवा हमले के मामले में परिजनों से मुलाकात कर जल्द कठोर कार्रवाई का आश्वासन दिया। वहीं उन्होंने जनता से भी मुलाकात की।