जांजगीर की चांपा पुलिस ने 20 लाख रुपए से अधिक की लूट व अपहरण कांड के मामले के मुख्य फरार आरोपी सुनील कुमार कुर्रे को गिरफ्तार किया है और उसे न्यायिक रिमांड में भेज दिया है. पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 2 लाख 68 हजार रुपए, मोबाइल आउट atm कार्ड को जब्त किया है. वही मामले के अन्य 4 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है. मामले की जांच पुलिस कर रही है।