केकड़ी: राहुल गांधी के हिन्दू विरोधी बयान को लेकर केकड़ी में विरोध प्रदर्शन कर हिन्दूवादी संगठनों ने एडीएम को सौंपा ज्ञापन
Kekri, Ajmer | Jul 3, 2024 संसद में विपक्ष के कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा संसद में हिन्दू विरोधी बयान दिया जाने के विरोध में बुधवार को केकड़ी जिले के विभिन्न हिन्दूवादी संगठनों के पदाधिकारियों ने राहुल गांधी का पुतला जलाकर विरोध प्रदर्शन किया तथा राष्ट्रपति के नाम एडीएम दिनेश धाकड़ को ज्ञापन सौंपा। इससे पूर्व साधु संतो के मार्गदर्शन में विरोध प्रदर्शन करते हुए रैली निकाली गई।