शिवपुरी: साजौर गांव में श्रीमद् भागवत कथा के समापन पर विशाल भंडारे का आयोजन, 70 हजार से अधिक श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना
शिवपुरी जिले के साजौर गांव में श्रीमद् भागवत कथा के समापन के अवसर पर सोमवार को विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। भंडारे को लेकर सुबह 9 बजे से तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।आयोजन समिति के अनुसार भंडारे में करीब 70 हजार से अधिक श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना को देखते हुए प्रसादी की व्यापक व्यवस्था की गई है। भंडारा दोपहर 3 बजे से प्रारंभ होकर देर रात तक चलेगा।