मालथोन: नेशनल हाइवे रोड पर मिडवे ट्रीट के पास सड़क दुर्घटना, बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल
Malthon, Sagar | Mar 19, 2026 गुरुवार दोपहर 1 बजे के तकरीबन बाइक सवार युवक सागर तरफ से मालथौन की और रहे थे। इस बीच हाइवे मिडवे ट्रीट के पास सड़क पड़े एक पत्थर से टकरा कर अनियंत्रित होकर फिसल गई, जिसमें सवार उचटकर सड़क किनारे लगे बोर्ड से एक युवक टकरा गया दूसरा दूर जा गिरा जिससे दोनों को गम्भीर चोटे आई। जख्मी हालत में दोनों युवक को हाइवे एम्बुलेंस से नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया।