जगदलपुर: पूर्व विधायक रेखचंद जैन ने ग्राम मारकेल में मां जननी माता वार्षिक मेले में शामिल होकर की पूजा-अर्चना
जगदलपुर ब्लॉक के ग्राम मारकेल में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी मां जननी माता वार्षिक मेला का आयोजन धूमधाम से मनाया गया।वार्षिक मेला में जगदलपुर विधानसभा के पूर्व विधायक रेखचंद जैन शामिल होकर मां जननी माता की पूजा अर्चना कर प्रदेश वासियों की सुख समृद्धि की कामना की। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।