धार: जिले में 320 हितग्रहियों को मुख्यमंत्री जनकल्याण संबल योजना के तहत दी गई राशि, जिला पंचायत में हुआ कार्यक्रम
प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज मंत्रालय से 'मुख्यमंत्री जनकल्याण संबल योजना' के अंतर्गत धार जिले के 320 हितग्रहियों 6 करोड़ 40 लाख रुपये की अनुग्रह सहायता राशि सिंगल क्लिक के माध्यम से अंतरण की। धार में जिला पंचायत स्थित वीसी कक्ष में कार्यक्रम आयोजित किया गया।