मंदसौर: सुशासन भवन सभागृह में कलेक्टर की अध्यक्षता में आयोजित हुई साप्ताहिक अंतर विभागीय समीक्षा बैठक
मंदसौर कलेक्टर दिलीप कुमार यादव की अध्यक्षता में साप्ताहिक अंतर विभागीय समीक्षा बैठक सुशासन भवन सभागृह में आयोजित की गई। बैठक के दौरान कलेक्टर ने सिविल सर्जन एवं आरटीओ को निर्देश देते हुए कहा कि सभी एंबुलेंस द्वारा गाइडलाइन का पालन किया जाए। एंबुलेंस द्वारा किराया लेना, ऑक्सीजन की समस्या इत्यादि की शिकायत प्राप्त नहीं होनी चाहिए।