मंदसौर: सावन के पहले सोमवार में बाबा पशुपतिनाथ की बारिश के लिए की जा रही विशेष प्रार्थना
मंदसौर जिले में बारिश के लिए विशेष प्रार्थना भी मंदिर में की जा रही है। मंदिर पुजारी कैलाश भट्ट ने बताया कि बाबा पशुपतिनाथ को दूध, दही, धतूरा फूल अर्पण कर जिले में प्रचुर बारिश की कामना की जा रही है। वहीं दूर-दूर से श्रद्धालु बाबा के दर्शनों के लिए पहुंच रहे हैं। इस सावन में पांच सोमवार आ रहे हैं।