मोहनलालगंज: नलालगंज में श्री अम्बा वस्त्रालय में चोरी की घटना का सीसीटीवी वीडियो आया सामने, जाँच में जुटी पुलिस
मोहनलालगंज के नलालगंज में गुरुवार की रात बेखौफ चोरों ने श्री अम्बा वस्त्रालय को निशाना बनाया। छत में सेंध लगाकर भीतर घुसे चोर नकदी समेत लाखों का माल समेट ले गए। घटना की जानकारी दुकानदार को आज सुबह हुई। उसने अज्ञात के खिलाफ चोरी की तहरीर पुलिस को दे दी है। पुलिस सीसीटीवी फ़ुटेज के आधार पर जाँच में जुट गई है।