खगड़िया: बेंजामिन चौक पर ई रिक्सा चालक के साथ की गई मारपीट, सदर अस्पताल में भर्ती
शहर के बलुआही के ई रिक्सा चालक गोहल यादव के साथ मारपीट करने का मामला प्रकाश में आया। इधर जख्मी गोहल यादव ने कहा कि वे बेंजामिन चौक पर ई रिक्सा को घुमा रहे थे। इसी दौरान उसके साथ मारपीट की गई। मारपीट के कारण उसके हाथ में गंभीर जख्म के निशान हैं। उसे स्थानीय लोगों के सहयोग से इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सदर अस्पताल में इलाज किया जा रहा है।