रायबरेली: रायबरेली जिले को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दी 2 करोड़ की सौगात, सदर विधायक ने फीता काटकर किया उद्घाटन
मंगलवार को सदर विधायक ने तीन सोलर संचालित ऑटो चिलर प्लांट का उद्घाटन किया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के द्वारा रायबरेली जिले को 2 करोड रुपए की सौगात दी गई है। जिसमें 10 सोलर संचालित ऑटो चिलर प्लांट शामिल है। इस भीषण गर्मी में शहर वासियों को ऑटो चिलर प्लांट लगने से भारी राहत मिलेगी। तथा मुख्यमंत्री के इस सराहनीय कार्य की चर्चा की जा रही है।