रायबरेली: भदोखर थाना अंतर्गत दूध के टैंकर से दूध चोरी करते हुए, अज्ञात चोरों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
मंगलवार को टैंकर से दूध चोरी करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ।अज्ञात चोरों के द्वारा दूध चोरी की घटना आए दिन होती रहती है। इसके पहले भी दूध चोरी की घटना की शिकायत थाने में दर्ज कराई गई थी। परंतु पुलिस द्वारा कोई कार्यवाही नहीं की गई।आज इस घटना का वीडियो किसी ने कमरे में कैद कर लिया। और सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। जिसकी लोगों में चर्चा की जा रही है।