पंचकूला: चंडीमंदिर लाइटों के नजदीक एक्टिवा पर जा रहे पति पत्नी को ट्रक ने मारी टक्कर, पत्नी की मौत पति गंभीर रूप से घायल
चंडी मंदिर लाइटों के नजदीक हुए एक सड़क हादसे में आज एक महिला की मौत होने का मामला सामने आया है। मिली जानकारी अनुसार पति-पत्नी अपनी एक्टिवा पर जा रहे थे जैसे ही वह चंडीमंदिर की लाइटों के नजदीक पहुंचे तो पीछे से आ रहे ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे के बाद दोनों को पंचकूला के सेक्टर 6 अस्पताल लेकर जाया गया। जहां पर पत्नी को मृत घोषित कर दिया गया।