सोहावल: सोहावल के किसान क्रय केंद्रों पर अपना गेंहू बेचने की जगह निजी आढ़तियों की ओर ले जाने को मजबूर
हर वर्ष बिक्री करने वाले क्षेत्रीय किसानों के लिए अपना गेहूं नवीन मंडी क्रय केंद्र तक ले जा पाना घाटे का सौदा बन गया है। एक तो सरकारी मूल्य में कमी दूसरे परिवहन में बढ़ा खर्च दोनों ने सोहावल के किसानों को क्रय केंद्रों पर अपना गेंहू बेचने की जगह निजी आढ़तियों की ओर ले जाने पर मजबूर कर दिया है। नतीजा दो समितियों ने डेढ़ माह में खरीदा सिर्फ 304 कुंतल गेहूं।