मंदसौर: शहर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी और अजा विभाग ने डॉ. आंबेडकर चौराहे पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया
मंदसौर बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर की 134वीं जयंती सोमवार को मनाई गई। शहर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी और कांग्रेस अजा विभाग द्वारा सोमवार को सुबह 9 बजे डॉ. आंबेडकर चौराहा स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण की गई। कार्यक्रम में पूर्व मंत्री और जिला कांग्रेस संगठन प्रभारी जयवर्धनसिंह, विधायक और जिला कांग्रेस अध्यक्ष विपिन जैन मौजूद रहें।