हेरहंज: पकरी गांव के पास कार दुर्घटनाग्रस्त, पत्रकार समेत तीन घायल, सभी रेफर
हेरहंज थाना सीमा से सटे बालूमाथ लातेहार मार्ग पर पकरी गांव के पास सोमवार दोपहर 3 बजे एक कार दुर्घटना में बालूमाथ के वरिष्ठ पत्रकार मो० शमीम समेत 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।अन्य घायलों में मो तौफीक और बासुदेव साव गोविंद नगर बालूमाथ शामिल हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार लातेहार से बालूमाथ की ओर आ रही थी। इसी दौरान पकरी गांव स्थित तीखे मोड़ पर हो गई l