सुनौरा के पास दो बाइकों की भिड़ंत में तीन घायल, सतना जिला अस्पताल में भर्ती, पुलिस जांच जारी
सतना के सुनौरा के पास दो बाईकों की भिड़ंत में तीन व्यक्ति घायल हो गए है,एक बाइक में सवार घायल व्यक्ति सिजहटा निवासी विक्की खान एवम नसीर खान बताए जा रहे है जबकि सामने वाली बाइक से हुई भिड़ंत में घायल व्यक्ति बूटटन वर्मा बताया जा रहा है घायल नसीर ने बताया वह विक्की के साथ बाई पास से सौनौरा जा रहा था तभी DPS स्कूल के पास सामने से आई एक अन्य बाइक ने ठोकर मार दी।