कहरा: बसनही थाना क्षेत्र के अटलखा गांव में विद्युत करंट की चपेट में आने से एक व्यक्ति की हुई मौत
Kahara, Saharsa | Dec 26, 2024 बसनही थाना क्षेत्र के अटलखा गांव के बहियार में गेहूं पटवन करने गए 1 व्यक्ति की बिजली करंट लगने से घटनास्थल पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंच मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर कागजी प्रक्रिया पूरा कर गुरुवार 2 बजे पोस्टमार्टम को सदर अस्पताल सहरसा भेज आगे की कार्रवाई में जुट गई है। मृतक का नाम मंटू कुमार उर्फ छोटू कुमार बताया जा रहा है।