गोपालगंज: कोईनी मोड़ के समीप कार की चपेट में आने के कारण बाइक सवार तीन युवक घायल, अस्पताल में कराया गया भर्ती
जिले के मांझागढ़ थाना क्षेत्र के कोईनी मोड़ के समीप कार की चपेट में आने से बाइक सवार तीन युवक जख्मी हो गए। जिन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया। वही हादसे के बाद पुलिस मामले की जांच कर कार्रवाई करने में जुट गई हैं।