सरदार सरोवर बांध से प्रभावित निसरपुर क्षेत्र के लोगों को मूलभूत सुविधाओं को लेकर परेशानियों का सामना करना पड़ता है निसरपुर और गांधीनगर के अधिकांश डूब प्रभावित परिवारों को अभी तक 5.80 लाख रुपए का मुआवजा नहीं मिला है।इन परिवारों को शासन ने विस्थापित तो माना है, लेकिन मुआवजे से वंचित रखा है। पिछले कई वर्षों से अधिकांश प्रभावित परिवार टीन शेड में रह रहे हैं।