चानन प्रखंड के भलुई पंचायत में कड़ाके की ठंड को देखते हुए मुखिया प्रतिनिधि गोपाल यादव द्वारा गरीबों असहाय लोगों के बीच लगातार कंबल का वितरण किया जा रहा है. मंगलवार अपराह्न 3 बजे भलुई गांव में गरीब परिवारों के बीच कंबल का वितरण किया गया. पंचायत स्तर पर किए जा रहे हैं प्रयास से सामाजिक सहयोग और मानवीय संवेदना का संदेश भी दिया जा रहा है.