इमामगंज के रानीगंज हाट बाजार रोड पर लगने वाले रोजाना जाम से आम लोगों की परेशानी लगातार बढ़ती जा रही है। रविवार को दोपहर करीब 3 बजे जाम में एक एंबुलेंस करीब एक घंटे तक फंसी रही। सड़क क्षेत्र की मुख्य संपर्क मार्ग होने के कारण सुबह से शाम तक वाहनों का भारी दबाव बना रहता है। जाम की वजह से स्कूली बच्चे,बुजुर्ग और मरीजों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है