कासगंज में युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल विभाग ने श्रीमती द्रोपदी देवी जाजू सरस्वती बालिका इंटर कॉलेज में जनपद स्तरीय युवा उत्सव का आयोजन किया। इसमें प्रतिभाओं ने अपनी चमक बिखेरी। विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार प्रदान किए गए। कार्यक्रम का शुभारंभ सदर विधायक देवेंद्र सिंह राजपूत ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर किया।