आज 7 मार्च दोपहर 2 :30 बजे जिला अस्पताल का चौकी प्रभारी से मिली जानकारी के अनुसार सुखरास निवासी मुकेश पिता केवलराम खोदरे गांव के एक किसान के खेत पर मजदूरी करता था। शनिवार सुबह करीब 11 बजे वह मूंग की फसल की सिंचाई के लिए खेत के पास बह रहे नाले में पानी की मोटर लगाने गया था। इसी दौरान अचानक करंट की चपेट में आ गया और पानी में गिर पड़ा।