सरायरंजन: बिहार में बर्ड फ्लू का खतरा: सराय रंजन में मध्याह्न भोजन में अंडा परोसना बंद, मिलेगा मौसमी फल
सराय रंजन समेत पूरे जिले के विद्यालयों में मध्यान भोजन के दौरान मिलने वाले अंडे से अब बच्चे को वंचित कर दिया गया है। बताया जाता है कि बिहार में बर्ड फ्लू के बढ़ते खतरे को देखते हुए शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने जिला शिक्षा अधिकारी को पत्र लिखकर इस आशय का निर्देश जारी किया है ।बताया जाता है कि अंडा के बदले में अब बच्चों को मौसमी फल मिलेगा।