महसी: टेपरा गांव के पास बाइक की टक्कर से साइकिल सवार युवक घायल, अस्पताल में भर्ती
खैरीघाट थाना क्षेत्र अंतर्गत टेपरा गांव निवासी संजय कुमार अपनी साइकिल से वैवाही की ओर जा रहा था। तभी अरनवा गांव निवासी पंकज कुमार सामने से बाइक लेकर आ गए और भिड़ंत हो गई हादसे में संजय कुमार घायल हो गए जिन्हें पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों ने उपचार शुरू किया। वहीं पुलिस ने बताया कि अभी इस मामले में कोई शिकायत नहीं मिली है।