मनिहारी: मनिहारी में तेज हवा और बारिश से कहर, लगभग सौ एकड़ में मक्का और गेहूं की फसल बर्बाद, किसानों ने डीएम से लगाई गुहार
मनिहारी में देर शाम आई तेज आंधी और झमाझम बारिश ने किसानों की मेहनत पर पानी फेर दिया। केवाला पंचायत सहित आसपास के कई मौजा में करीब एकसौ एकड़ में लगी गेहूं और मक्का की फसल खेतों में ही गिरकर बर्बाद हो गई।किसानों ने शुक्रवार को4 बजे बताया कि फसल कटने में महज कुछ ही दिन बाकी थे, लेकिन अचानक आई तेज आंधी ने खड़ी फसल को जमीन पर गिरा दिया।डीएम से लगाया गुहार।