पंचकूला: पंचकूला के सेक्टर 10 में जिम के सामने खड़ी मोटरसाइकिल चोरी
पंचकूला के सेक्टर 10 में जिम के सामने खड़ी मोटरसाइकिल चोरी होने का मामला आज सामने आया है। पुलिस को दी गई शिकायत में जिम के मैनेजर मोहित हुड्डा ने बताया है कि उसकी मोटरसाइकिल नंबर HR 29 AM 5773 जिम के सामने पार्किंग में खड़ी थी। जिम के सामने से कोई अज्ञात चोर मोटरसाइकिल को चोरी कर ले गया है। पुलिस ने शिकायत के बाद मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।