समस्तीपुर: थाना क्षेत्र के लोकनाथपुर गंज में बदमाशों ने महिला समेत दो लोगों को गोली मारकर किया जख्मी
समस्तीपुर थानाक्षेत्र के लोकनाथपुर गंज से अभी एक बड़ी खबर है, जहां बदमाशों ने महिला समेत दो लोगों को गोली मारकर जख्मी कर दिया. फायरिंग व शोर शराबे की आवाज सुनकर घटनास्थल पर आसपास लोगों की भीड एकत्रित हो गयी. लोगों ने गोली चलाकर भाग रहे एक बदमाश को घेर कर दबोच लिया. भीड में उसे पीट पीट कर अधमरा कर दिया.