बड़हलगंज मुजौना निवासी सिद्धार्थ की तहरीर पर पुलिस ने मुसाफिर, राजकुमार, पंकज, बैजनाथ और चंदन के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोप है कि 22 नवंबर को खेत में जुताई करते समय आरोपियों ने लोहे की रॉड व लाठी से हमला कर घायल कर दिया और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।