जनपद के रामकोट थाना क्षेत्र के परसेहड़ा गांव में विवाद के चलते दबंगों ने घर में घुसकर पुरानी रंजिश के चलते जमकर मारपीट की जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। जानकारी के अनुसार दबंग के द्वारा लाठी डंडे से मारपीट किए जाने से एक महिला सहित चार लोग जख्मी भी हुए थे मामले की जानकारी पुलिस को दिए जाने के बाद पुलिस तहकीकात में जुटी हुई है।